काशीपुर/गदरपुर। कांग्रेस सेवादल के सृजन संगठन की एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन काम्बोज धर्मशाला, गदरपुर में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी सेवादल के कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। कार्यशाला के दौरान संगठन की नीतियों, विचारधारा एवं आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस एक दिवसीय कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में काशीपुर महानगर अध्यक्ष श्रीमती अलका पाल, पूर्व महानगर/जिलाध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन एवं परम सिद्धू उपस्थित रहे। उन्होंने अपने विचार साझा करते हुए कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
