March 6, 2026
Screenshot_2026-02-23-14-57-50-43

काशीपुर। कोतवाली पुलिस टीम ने शातिर चोर को गिरफ्तार कर चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। काशीपुर निवासी प्रीतम सिंह पुत्र पूरन सिंह द्वारा रविवार को दी मोटरसाइकिल चोरी की तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने धारा 303(2) के अंतर्गत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया था। पुलिस द्वारा तत्काल सुरागरसी पतारसी एवं सीसीटीवी कैमरे की मदद से अज्ञात चोर को 24 घंटे से कम समय में तलाश कर चोरी की मोटरसाइकिल (HR-26-AY-5275) सहित गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त सुजल पुत्र संजू निवासी मौहल्ला पक्काकोट काशीपुर बताया गया है। पुलिस के मुताबिक सुजल शातिर चोर है। उसके विरुद्ध थाना काशीपुर में पूर्व से चोरी के मुकदमे पंजीकृत हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक कौशल भाकुनी चौकी प्रभारी कटोराताल, एएसआई प्रकाश बोरा, कांस्टेबल प्रेम कनवाल व गिरीश मठपाल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *