काशीपुर। मां चामुण्डा देवी मंदिर के समीप स्थित श्री कायस्थ सभा भवन में श्री कायस्थ सभा काशीपुर द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में समाज के वरिष्ठ जनों, मातृशक्ति, युवाओं एवं बच्चों ने बड़ी संख्या में प्रतिभाग करते हुए आपसी भाईचारा, सामाजिक एकता और सांस्कृतिक परंपराओं का जशन उत्साहपूर्वक मनाया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एके माथुर, सीईओ, ग्लो फूड्स प्राइवेट लिमिटेड रहे, जबकि अध्यक्षता संस्था के संरक्षक अशोक सक्सेना ने की। विशिष्ट अतिथियों में संस्था संरक्षक एडवोकेट मुकेश सक्सेना, गीता सक्सेना एवं शिवप्रकाश सक्सेना उपस्थित रहे। कार्यक्रम का प्रभावी संचालन संयुक्त रूप से सचिव राजेश कुमार सक्सेना एवं उपसचिव एडवोकेट अरविंद सक्सेना द्वारा किया गया। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण वृंदावन से आए कलाकारों द्वारा प्रस्तुत फूलों की होली रही, जिसने उपस्थित जनसमूह को भक्ति और उल्लास के रंगों से सराबोर कर दिया। इसके अतिरिक्त चित्रांश कलाकारों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने भी सभी का मन मोह लिया और पूरे वातावरण को उत्सवमय बना दिया। कार्यक्रम के दौरान एक अत्यंत भावपूर्ण क्षण उस समय आया जब संस्था के अध्यक्ष अभिताभ सक्सेना एडवोकेट ने अपने स्वागत संबोधन की शुरुआत भावपूर्ण अंदाज में समाज की मातृशक्ति को नमन करते हुए की। उन्होंने कहा कि किसी भी समाज के निर्माण और प्रगति में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। इस अवसर पर उपस्थित मातृशक्ति सहित समाज की सभी महिलाओं के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए कार्यकारिणी के माध्यम से उन्हें एक सम्मान-भेंट भी प्रदान की, जिसकी सभी ने सराहना की। अपने संबोधन में संस्था अध्यक्ष ने श्री कायस्थ सभा की अब तक की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए भविष्य के लक्ष्यों और योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सभा भवन के विकास और सामाजिक गतिविधियों के संचालन में समाज के सहयोगियों और दानदाताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। इस अवसर पर सभा भवन के लिए इस वर्ष विभिन्न रूपों में योगदान देने वाले सभी दानदाताओं के प्रति धन्यवाद प्रस्ताव व्यक्त करते हुए उन्हें सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने इस पहल की सराहना की और समाज के विकास और संगठन की गतिविधियों में निरंतर सहयोग देने का संकल्प व्यक्त किया।
मुख्य अतिथि एके माथुर ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे सामाजिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज में एकता, सद्भाव और सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने का महत्वपूर्ण माध्यम होते हैं। उन्होंने सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए समाज की उन्नति के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी पदाधिकारियों, सदस्यों और उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया। रंग, संगीत, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और आत्मीय मिलन के साथ संपन्न हुआ यह होली मिलन समारोह समाज में सौहार्द, एकता और सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने का संदेश देकर अत्यंत सफल रहा।
इस दौरान कुलदीप श्रीवास्तव, कृष्ण अवतार सक्सेना, प्रदीप सक्सेना, अनिल सक्सेना, अमोल श्रीवास्तव, आशीष भटनागर, राजेश चन्द्र सक्सेना, ज्ञानेन्द्र सक्सेना, अपूर्व चित्रांश, कांति सक्सेना, गीता सक्सेना, हरिओम सक्सेना, सरिता सक्सेना, दामिनी सक्सेना, प्रियंका श्रीवास्तव, कुमकुम सक्सेना, मधु कुलश्रेष्ठ, सुनीता सक्सेना, कविता सक्सेना, सुनीता चक्रपाणि, शिवानी कुमार, कामिनी श्रीवास्तव, इंदिरा सक्सेना, रजनी सक्सेना, गौरव सक्सेना, सुशील सक्सेना, नरेंद्र सक्सेना, एडवोकेट स्वतंत्र नवीन सक्सेना, हेमंत सक्सेना, छवि सक्सेना, रसिका सक्सेना, बाल कलाकार देवम सक्सेना, समग्री सक्सेना व अभिश्री सक्सेना आदि उपस्थित रहे।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
