काशीपुर। महाराणा प्रताप चौक के निकट राजकीय कन्या इंटर कॉलेज (जीजीआईसी) रोड स्थित आवास विकास निवासी अनिल शर्मा की शर्मा साइकिल रिपेयरिंग वर्क्स समेत तीन दुकानों में शनिवार तड़के अचानक आग लगने से अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड कर्मियों ने आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। समाचार लिखे जाने तक फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर अपना कार्य कर रही है। आग में लगभग सभी कुछ जलकर खाक होने से भारी नुक़सान का अनुमान है।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
