March 19, 2026
IMG_20260318_191958

       काशीपुर। एलडी भट्ट उप जिला राजकीय चिकित्सालय में मरीजों और तीमारदारों को बेहतर सुविधा देने के मकसद से इमरजेंसी रूम के नवीनीकरण का काम शुरू हो गया है। इसके अलावा ड्रेसिंग रूम, फर्स्ट एड रूम के साथ ही ईएमओ रूम की भी मरम्मत का काम किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि सरकारी अस्पताल में रोजाना पांच सौ से अधिक मरीज पहुंचते हैं। काशीपुर, बाजपुर, जसपुर, रामनगर के अलावा सीमावर्ती उत्तर प्रदेश और गढ़वाल के मरीज भी बढ़ी संख्या में पहुंचते हैं। लंबे समय से मरम्मत के अभाव में इनकी हालत खराब थी। इससे इमरजेंसी में आने वाले मरीजों के साथ ही तीमारदारों को दिक्कत होती थी। सबसे ज्यादा दिक्कत इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर को होती थी। यहां दीवारों का प्लास्टर उखड़ चुका था और रंग रोगन भी नहीं हुआ था। मरीजों को देखने में दिक्कत होती थी। अब अस्पताल प्रबंधन ने इसके रखरखाव का जिम्मा उठाया है। पुराने प्लास्टर और टाइल्स को तोड़ा जा रहा है। अब नए और आधुनिक तरीके से इनका निर्माण होगा। चिकित्सा अधीक्षक संदीप दीक्षित ने बताया कि मरीजों की सुविधाओं के विस्तार के लिए 9 लाख की लागत से नवीनीकरण का काम शुरू कराया गया है। इससे मरीजों को बेहतर इलाज मिलने में मदद होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *