April 23, 2026
IMG-20260321-WA0297

उधमसिंहनगर। देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अपने निर्धारित कार्यक्रमानुसार आज दोपहर पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचे, जहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रक्षा मंत्री का पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया एवं उत्तराखंड संस्कृति की पहचान पारम्परिक टोपी भी पहनाई। वहीं, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी आदि ने भी पुष्प भेंट कर रक्षा मंत्री का स्वागत किया। अल्प विश्राम के उपरांत रक्षामंत्री हेलीकॉप्टर से हल्द्वानी में आयोजित कार्यक्रम के लिए रवाना हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *