बाजपुर। दो युवकों से विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। शमी पुत्र खुर्शीद अहमद ने कोतवाल नरेश चौहान को लिखित शिकायत देकर बताया कि वह अपने भतीजे मुजीबुर्रहमान और भांजे समीर को कनाडा भेजना चाहते थे। इसके लिए काशीपुर और अफजलगढ़ स्थित एक ओवरसीज एजेंट के पास गए। दोनों के कनाडा भेजने के लिए 20 लाख रुपये तय हुआ। उसने 6.44 लाख रुपये देते हुए शेष रकम कनाडा पहुंचने के बाद देने का वादा किया। आरोप है कि सुरक्षा के तौर पर आरोपियों ने पीड़ितों के असली पासपोर्ट और हस्ताक्षर किए हुए खाली चेक अपने पास रख लिए। एक साल बीत जाने के बाद भी वीजा नहीं मिला। आरोप है कि रकम मांगने पर धमकियां दी जा रही है। कोतवाल ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
