जसपुर (सू.वि.)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज यहां भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज पाल के आवास पर जाकर उनकी पूजनीय माताजी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने दिवंगत के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा शोक संतप्त परिवारजनों से भेंट कर उन्हें सांत्वना प्रदान की। मुख्यमंत्री श्री धामी ने ईश्वर से प्रार्थना की कि वे दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
