April 25, 2026
Screenshot_2026-03-30-20-00-49-18

काशीपुर। यहां मुरादाबाद रोड स्थित एक रिसॉर्ट में आयोजित विवाह समारोह में शामिल होने पहुंचे सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्री जीतन राम मांझी ने वर-वधु को आशीर्वाद देने के उपरांत मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार विकास कर रहा है। कहा कि उनके विभाग की योजनाओं के प्रभावी संचालन के लिए जन-जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाते हैं। पहले उनके विभाग में प्रगति कम थी, लेकिन वर्ष 2024 के बाद जब से उन्होंने यह विभाग संभाला है, तब से इसमें तेजी आई है। आठ करोड़ इकाइयां स्थापित हो चुकी हैं। यदि एक इकाई में चार लोग भी कार्य करते हैं, तो अब तक लगभग 33 करोड़ लोगों को रोजगार मिल चुका है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत 30 लाख लोगों को 15 हजार रुपये की किट दी जा रही है, जिससे कार्य आगे बढ़ा सकें। उन्होंने कहा कि सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग ही देश की तरक्की का आधार हैं। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत सितंबर 2028 तक 30 लाख लोगों को रोजगार देने का लक्ष्य है, जिसमें अब तक 13 लाख लोगों को रोजगार दिया जा चुका है। इस क्षेत्र में लगातार प्रगति हो रही है और हर स्तर पर एमएसएमई को मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश के लोग खुद को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में सुरक्षित महसूस करते हैं। इसलिए पश्चिम बंगाल, असम, केरल आदि राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *