April 25, 2026
IMG-20260331-WA0176

काशीपुर। कांग्रेस महानगर/जिलाध्यक्ष अलका पाल ने कहा कि हर वर्ष 1अप्रैल से गेहूं क्रय केन्द्रों के आरंभ होने के बावजूद, सरकार के द्वारा अभी तक गेहूं क्रय केन्द्रों का न खोलना समझ से परे हैं। महानगर जिला अध्यक्ष अलका पाल ने कहा कि कई क्षेत्रों में किसानों ने अपनी गेहूं की फसल का कटान भी आरंभ कर दिया है। विगत वर्ष मंडी में 14 एवं ग्रामीण क्षेत्रों में 4 क्रय केंद्रों को आरंभ किया गया था, लेकिन अभी तक न तो मंडी में और न ही ग्रामीण क्षेत्रों में क्रय केन्द्रों को आरंभ किया गया है, जो कि अफसोस का विषय है। उन्होंने प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि मंडी और ग्रामीण क्षेत्रों में शीघ्र क्रय केंद्रों की स्थापना की जाए जिससे किसानों को अपनी फसल बेचने में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *