April 25, 2026

काशीपुर। प्रख्यात भजन गायक लखबीर सिंह लक्खा ने सोमवार को यहां ऐतिहासिक चैती मेले में आयोजित भजन संध्या में अपनी मधुर आवाज में माता रानी के सुंदर भजनों की प्रस्तुति दी। इससे पूर्व काशीपुर आगमन पर वे अपने परिचित सांध्य दैनिक “मंगलभूमि टाइम्स” के संपादक स. जसपाल सिंह चड्ढा के प्रिया मॉल के सामने गुरूनानक कालौनी स्थित आवास पर पहुंचे और उनके परिजनों से भेंट की। इस दौरान लखबीर सिंह लक्खा का श्री चड्ढा के परिवार जनों ने माता की चुनरी ओढ़ाकर व स्मृति चिन्ह प्रदान कर भव्य‌ स्वागत किया। स. जसपाल सिंह चड्ढा के पुत्र हरप्रीत सिंह चड्ढा द्वारा काशीपुर से प्रकाशित अपने जनप्रिय सांध्य दैनिक “मंगलभूमि टाइम्स” की प्रति श्री लक्खा को भेंट की। इस दौरान वीरभान अरोरा, प्रवीण सेठी, दीपक अग्रवाल, मुकेश रावल, मनोज अग्रवाल, चरनजीत सिंह आनंद, परमप्रीत कौर चड्ढा, हरप्रीत सिंह चड्ढा, मनीत कौर चड्ढा, राजवीर सिंह, हरविंदर सिंह आनंद, गुरविंदर सिंह आनंद, सुखप्रीत सिंह चड्ढा आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *