हल्द्वानी। भगवान परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर अखिल ब्राह्मण उत्थान महासभा के तत्वावधान में विशाल महासम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित परम पूज्यनीय स्वामी आनंद स्वरूप जी महाराज ने राष्ट्र हित में एकजुट रहने का आहवान ब्राह्मण बंधुओं से किया। समारोह का संचालन महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित विशाल शर्मा ने किया।
समारोह में कुमाऊं के अन्य शहरों के अलावा काशीपुर से महासभा के प्रदेश महामंत्री उमेश जोशी एडवोकेट, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय, महानगर महिला अध्यक्ष श्रीमती लता शर्मा, युवा जिला अध्यक्ष पंडित शिवम शर्मा, काशीपुर के महानगर सचिव संदीप चतुर्वेदी एडवोकेट, डॉ. रजनीश शर्मा, प्रदेश सचिव श्रीमती हौसला मिश्रा और जसपुर के यशपाल शर्मा को उनकी सराहनीय सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया काशीपुर से भारी संख्या में ब्राह्मण नेता और कार्यकर्ता अपने-अपने वाहनों से रवाना हुए जिनका हल्द्वानी पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
