रामनगर। उत्तराखंड के लाखों छात्र-छात्राओं के लिए बड़ी खबर है। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट अब तय हो चुका है। लंबे इंतजार के बाद 25 अप्रैल को सुबह 10 बजे नतीजे घोषित किए जाएंगे। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर से मिली जानकारी के अनुसार 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम 25 अप्रैल को प्रातः 10 बजे बोर्ड सभागार में घोषित किया जाएगा। इस दौरान प्रदेश के शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत और माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. मुकुल सती की मौजूदगी में यह परीक्षा परिणाम घोषित होगा। उत्तराखंड बोर्ड के सचिव विनोद कुमार सिमल्टी ने बताया कि इस बार परीक्षा प्रक्रिया समयबद्ध और व्यवस्थित तरीके से पूरी की गई। खास बात यह रही कि पहली बार आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन माध्यम से कराई गई, जिससे छात्रों को काफी सहूलियत मिली। उन्होंने कहा कि अगर आंकड़ों पर नजर डालें तो इस साल हाईस्कूल में 1 लाख 12 हजार 266 और इंटरमीडिएट में 1 लाख 2 हजार 986 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए। इस तरह कुल 2 लाख 15 हजार 252 परीक्षार्थियों ने बोर्ड परीक्षा दी है, जो अपने परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में अब छात्रों और अभिभावकों की नजरें 25 अप्रैल पर टिकी हैं. इंतजार अब खत्म होने वाला है और रिजल्ट का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। आधिकारिक वेबसाइट www.ubse.uk.gov.in पर भी छात्र अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
