रुद्रपुर। पूर्वात्तर रेलवे ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए परियोजना सूची जारी की है। इसमें लालकुआं से काशीपुर जंक्शन रेलखंड पर ट्रैक अपग्रेड की मंजूरी मिली है। काम के लिए 5.77 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। लालकुआं-काशीपुर रेलखंड कुमाऊं और तराई क्षेत्र को जोड़ता है। यह कार्य यात्रियों और मालगाड़ी दोनों के लिए लाभकारी होगा। अधिकारियों के अनुसार ट्रैक नवीनीकरण से दुर्घटना की आशंका कम होगी। साथ ही भविष्य में इस रूट पर ट्रेनों की संख्या और गति बढ़ाने की संभावनाएं मजबूत होंगी। यह क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा देगा। इससे क्षेत्र के व्यापार को गति मिलने की उम्मीद है।
नवीनीकरण से ट्रैक की गुणवत्ता बेहतर होगी। इससे सुरक्षित संचालन सुनिश्चित हो सकेगा। यह परियोजना क्षेत्र के कनेक्टिविटी को और मजबूत करेगी : संजीव शर्मा, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, इज्जतनगर मंडल

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
