काशीपुर। बाजपुर रोड स्थित सत्येंद्र चंद्र गुड़िया इंस्टीट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड लॉ कॉलेज के विद्यार्थी लगातार अपनी प्रतिभाओं के बल पर विश्वविद्यालय, प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर अपना लोहा मनवा रहे हैं। विद्यार्थी जहां एक ओर अच्छे अंक प्राप्त कर विश्वविद्यालय स्तर पर संस्थान का नाम रोशन कर रहे हैं, तो वही खेल के क्षेत्र में यहां के विद्यार्थी लगातार प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर के प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने का सिलसिला लगातार जारी रखे हुए हैं। उक्त जानकारी देते हुए संस्थान की प्राचार्य डॉ. निमिषा अग्रवाल ने बताया कि वुडबॉल फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के तत्वाधान में 14 मई से 17 मई 2026 तक रायपुर (छत्तीसगढ़) में आयोजित 20वें राष्ट्रीय सीनियर महिला एवं पुरुष प्रतियोगिता तथा 14वीं राष्ट्रीय जूनियर बालक बालिका वर्ग में सत्येंद्र चंद्र गुड़िया आईएमटी कॉलेज मैनेजमेंट एवं हायर स्टडी के बीकॉम ऑनर्स द्वितीय सेमेस्टर के छात्र अथर्व चौधरी एवं निष्कर्ष चौधरी का चयन उत्तराखंड की टीम में किया गया है जो राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्तराखंड टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। दोनों ही छात्र 13 मई को रुद्रपुर से प्रदेश टीम के साथ छत्तीसगढ़ के लिए रवाना होंगे। विद्यार्थियों की इस बड़ी उपलब्धि पर संस्थान की चेयरमैन श्रीमती विमला गुड़िया सहित समस्त निदेशकगण प्राचार्य, शिक्षक एवं स्टाफ ने विजय के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
