काशीपुर। पूर्वोत्तर रेलवे के अपर महाप्रबंधक (एजीएम) ने काशीपुर रेलवे स्टेशन का विंडो ट्रेनिंग परीक्षण किया। इस दौरान अपर मंडल रेल प्रबंधक भी उनके साथ मौजूद रहे। शनिवार को पूर्वोत्तर रेलवे के अपर महाप्रबंधक विनोद कुमार शुक्ला ने अधिकारियों के साथ काशीपुर रेलवे स्टेशन के रेल खंडों का विंडो टेलिंग निरीक्षण किया। जहां उन्होंने रेल पथ के रखरखाव, साफ-सफाई, राइडिंग क्वालिटी, सिगनलों की स्थिति, समपारो की स्थिति का निरीक्षण किया। साथ ही रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं को दिखा तथा परिसर का गहन निरीक्षण किया। इसके अतिरिक्त अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत काशीपुर स्टेशन पर विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी ली।एजीएम ने काठगोदाम में निर्माण कार्यों की प्रगति जांचीऔर विस्तृत जानकारी लेकर विकास कार्यों को पूरी गुणवत्ता के साथ तेजी से कार्य करने के निर्देश दिये।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
