May 3, 2026
Screenshot_2026-05-03-19-11-07-83

बाजपुर। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य रविवार को विधानसभा के कुंडेश्वरी क्षेत्र पहुंचे, जहां उन्होंने विभिन्न ग्राम सभाओं और कॉलोनियों का दौरा कर लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में करीब 5 करोड़ 14 लाख रुपये की लागत से बनने वाले लगभग चार किलोमीटर लंबे सड़क मार्गों का शिलान्यास किया। उनके आगमन पर ग्रामीणों ने फूल-मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया। नेता प्रतिपक्ष ने शिवलालपुर डल्लू में 83.32 लाख, दिव्या धाम में 1.31 करोड़, गौरी कुंज फेज-2 में 98.45 लाख, गौरीकुंड फेज-2 में 97.62 लाख, फौजी कॉलोनी में 97.16 लाख तथा हिमालय कॉलोनी में 6.30 लाख रुपये की लागत से होने वाले विकास कार्यों का लोकार्पण किया।शिलान्यास के बाद आयोजित जनसभा में उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास उनकी प्राथमिकता है और बजट की कमी को विकास कार्यों में बाधा नहीं बनने दिया जाएगा। ग्रामीणों ने क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों पर संतोष जताते हुए उनका आभार व्यक्त किया। यहां मंडल अध्यक्ष राकेश लखेड़ा, पूर्व ब्लॉक प्रमुख गुरदयाल सिंह, कुंवर सिंह बिष्ट, महक सिंह, प्रीतम, हयात सिंह रावत, कैप्टन एडवोकेट मनोज जोशी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *