काशीपुर। कोतवाली आईटीआई अंतर्गत गुलड़िया क्षेत्र में गौवंशीय पशु का लगभग 50 किलो प्रतिबन्धित मांस पकड़ा गया है। आरोपी फरार हैं। मामले में पुलिस ने धारा 3/5/11(1) गौवंश संरक्षण अधिनियम के अन्तर्गत मुकदमा दर्ज कर फरार अभियुक्तों की तलाश आरंभ कर दी है। जानकारी के मुताबिक उपनिरीक्षक पंकज बेलवाल प्रभारी गौवंश स्क्वायड परिक्षेत्रीय कार्यालय किच्छा मय हमराही कांस्टेबल राजेश गिरी, संजीव कुमार व एहसान अली गौवंशीय पशुओं के वध और गौतस्करी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए परिक्षेत्रीय कार्यालय किच्छा से रविवार को कोतवाली कोतवाली आईटीआई क्षेत्रान्तर्गत गश्त पर थे कि गुलड़िया निवासी एक व्यक्ति ने सूचना दी कि गुलड़िया गांव में रहने वाले जरीफ पुत्र शकील अहमद व फरीदनगर थाना ठाकुरद्वारा जिला मुरादाबाद के रहने वाले सद्दाम पुत्र सगीर गुलड़िया गांव में नदी किनारे गाय काटकर गौमांस को एक चादर मे़ लपेटकर एक पोटली बनाकर बेचने हेतु जा रहे थे जो मुझे सामने देखकर पोटली छोड़कर मौके से फरार हो गये। इसके बाद कोतवाली आईटीआई अंतर्गत चौकी पैगा को सूचित कर चौकी पैगा से कांस्टेबल जगदीश दुग्ताल व हरीश राम को हमराह लेकर सूचनादाता के बताये स्थान गुलड़िया गांव पहुंचे तो देखा कि नदी किनारे सूचनादाता स्वंय मौजूद है तथा पास में ही मांस से बंधी पोटली है। इस पर टीम ने फरार दोनों लोगों को गुलडिया व आसपास के सम्पूर्ण आईटीआई व पैगा चौकी क्षेत्र में तलाशने का भरसक प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। इधर, टीम ने पशु चिकित्साधिकारी काशीपुर डॉ. मुकेश पाण्डे को मौके पर बुलाकर बरामद मांस का परीक्षण कराया। उन्होंने बताया कि बरामद मांस प्रथम दृष्टया गौमांस है जो लगभग 8-9 घण्टे पुराना है। अग्रिम कार्यवाही करते हुए पशु चिकित्साधिकारी द्वारा बरामद मांस के नमूने लिए गए।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
