May 9, 2026
IMG_20260228_144641

काशीपुर। कांग्रेस पार्टी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष गौतम मेहरोत्रा ने चंपावत में हुई आपराधिक घटना की कड़ी भर्त्सना करते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग की है। मीडिया को बयान जारी कर गौतम मेहरोत्रा ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक है। चंपावत की अपराधिक घटना ने समूचे प्रदेश की जनता को झकझोर कर रख दिया है। उन्होंने राज्य सरकार से चंपावत की घटना की उच्च न्यायालय के वर्तमान न्यायाधीश की देखरेख में जांच व जांच के बाद रिपोर्ट को सार्वजनिक करने तथा पीड़िता और उसके परिवार को तत्काल सरकारी सुरक्षा मुहैया करने की मांग की है। उन्होंने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि स्वयं को महिलाओं की हितैषी कहने वाली सरकार में महिलाओं की सुरक्षा की कोई गारंटी नहीं है। पूर्व जिला उपाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे पर जरा भी चुप नहीं रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *