जसपुर। पशु चराने गई 75 वर्षीय वृद्धा से एक शख्स ने दुष्कर्म का प्रयास किया। दुष्कर्म में विफल होने पर आरोपी ने वृद्धा को मारपीट कर घायल कर दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है। रविवार दोपहर ब्लॉक क्षेत्र के एक गांव निवासी वृद्धा अपने पशुओं को दादू वाला नहर के पास चराने गई थी। आरोप है कि उसी समय एक शख्स ने वृद्धा से दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर शख्स ने वृद्धा के साथ मारपीट की। गांव की महिलाएं जब घास काटने खेत की तरफ जा रही थी तो उन्होंने वृद्धा को घायल अवस्था में पड़ा देखा। महिलाओं ने इसकी सूचना घायल के परिजनों को दी। परिजनों ने घायल को काशीपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। कोतवाल राजेश पांडे ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू की गई है।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
