June 8, 2026
FB_IMG_1780934317853

जसपुर। भाजपा प्रदेश महामंत्री तरुण बंसल ने सोमवार सायं यहां स्वागत मंडप में आयोजित अग्रवाल सभा के शपथ ग्रहण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचकर अग्रवाल सभा के निर्विरोध चुने गए अध्यक्ष निकेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष अंकुर बंसल, महामंत्री गौरव राजन अग्रवाल, उपमंत्री विवेक कंसल, कोषाध्यक्ष नवीन अग्रवाल समेत 15 कार्यकारिणी सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण कराकर बधाई दी। वहीं, चुनाव अधिकारियों दीपक सिंघल, संजय गोयल, प्रमोद बंसल, सुरेश बंसल संजय गर्ग अजय अग्रवाल को स्मृति चिंह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम अध्यक्ष पूर्व विधायक डॉ. शैलेंद्र मोहन सिघल ने युवा कार्यकारिणी को शपथ दिलाई। समारोह का संचालन डॉ. आशु सिंघल व अंकुर बंसल ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में देवेंद्र जिंदल, नारायण प्रसाद, आशीष कुमार, सचिन गोयल, शरद गोयल, संजय गोयल, पुष्पेंद्र सिंघल, अवलोक गोयल, मनीष अग्रवाल, तरुण बंसल, राजाराम राजपूत, संजय गर्ग, अनुराग, ममता अग्रवाल, प्रदीप गोयल, मनोज अग्रवाल, सत्यवान गर्ग, विमल अग्रवाल, अमित बंसल, अवनीश गहलोत, तरुण गहलोत, हरिओम सिंह, हरीश ग्रोवर, सौरभ गोयल, नीरज अग्रवाल, सौरभ गर्ग, सिद्धार्थ सिंघल, अर्पित रस्तोगी, सनी पधान, सोहन सिंह, राजेंद्र बंसल, सौरभ गोयल, पराग अग्रवाल, श्रेय अग्रवाल, शोभित अग्रवाल, अंशुल अग्रवाल व मोहित गर्ग आदि मुख्यतः उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *