जसपुर। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण तथा सामाजिक समरसता के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने लोगों से भाजपा से जुड़ने की अपील की। ग्राम बसई इस्लाम नगर में मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी का पूर्व विधायक प्रत्याशी एवं भाजपा नेता डॉ. यूनुस चौधरी समेत भाजपाइयों बुकें देकर स्वागत और सम्मान किया। जमाल सिद्दीकी ने मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित पंजीकरण कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम आयोजक डॉ. यूनुस चौधरी ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन से संगठन को नई मजबूती मिलेगी। अल्पसंख्यक समाज में भाजपा की नीतियों और उपलब्धियों को व्यापक स्तर पर पहुंचाने में मदद मिलेगी। इस दौरान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुफ़ती अब्दुल बहाव कासमी, प्रदेश अध्यक्ष अनीश गौड़, पीसीयू चेयरमैन राम मेहरोत्रा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष इंतजार हुसैन, जिलाध्यक्ष काजी इरफान, प्रदेश उपाध्यक्ष खालिद अंसारी, नगर अध्यक्ष सुहैल अहमद, मिलाद सिद्दीकी, जिला उपाध्यक्ष आसिफ चौधरी, कासिम चौधरी,मुनाजिर, रिजवान , डॉ. शहबाज रफी, हाजी मो., मुन्ना चौधरी, असलम अंसारी, राशिद अंसारी, जाहिद अंसारी, हाफिज फारूक,ग्राम प्रधान ताहिर चौधरी, शमशाद हुसैन, महमूद हसन, डॉ. असलम, इरफान अली, इकराम अली, मौ.इदरीश, मासूम चौधरी, जमील अहमद, आरिफ, अरशद , मेहंदी हसन, इस्लाम अंसारी, रईस, आसिफ अली, छोटे अली, दानिश, अरबाज,गुनी,केफ, आजम, फैजान, उस्मान, तालिब , फारूख, शरीफ व इसरार आदि मौजूद रहे।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
