June 9, 2026
IMG-20260609-WA0172

काशीपुर।‌ गन्ना विकास परिषद काशीपुर के ग्राम शिवलालपुर अमरझंडा एवं ग्राम रम्पुरा में भारत सरकार के कृषक कल्याण मंत्रालय के वैज्ञानिकों द्वारा एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण व खेत बचाओ अभियान एवं किसान संगोष्ठी का आयोजन किया गया। ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक काशीपुर बीरेंद्र कुमार चौधरी ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसानो को रोग एवं कीटों की पहचान करना उनकी रोकथाम करना है। उनके द्वारा किसानों को नवीनतम प्रजातियों की जानकारी दी गई। कृषक कल्याण मंत्रालय के वरिष्ठ वैज्ञानिक नितिन कुमार द्वारा एनपीएसएस एप के क्रियान्वयन के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। वैज्ञानिक अधिकारी जयपाल शर्मा द्वारा किसानों को एनपीएसएस एप के लाभों से अवगत कराया गया। वैज्ञानिक जगमोहन पोखरियाल ने किसानों को बताया कि किसान एप के माध्यम से कीट स्वयं रोग एवं कीटों की पहचान कर सकता है।गन्ना विभाग द्वारा संचालित योजनाओं से लाभान्वित किसानों से लाभ के बारे में जानकारी ली गई। किसानों से आगामी पराई सत्र में अपना गन्ना उचित मूल्य पर चीनी मिलों को आपूर्ति करने का आव्हान किया गया। गन्ना विकास निरीक्षक राकेश कुमार द्वारा पेड़ी प्रबंधन की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप स सुरेश सिंह, वीरेंद्र कुमार मौर्य, बहादुर सिंह, सोमपाल सिंह, दीपक कुमार शर्मा, कृष्ण कुमार, योगेश भट्ट, धीरज कुमार, शीशपाल सिंह, अनवर सैफी, पुरुषोत्तम सिंह, सूरज, मनोज कुमार, सतीश कुमार, नेपाल सिंह आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *