June 11, 2026
Screenshot_2026-06-11-15-45-45-05

काशीपुर। गश्त के दौरान कोतवाली काशीपुर पुलिस ने चोरी की स्कूटी व अवैध चाकू समेत एक-एक व्यक्ति को गिरफ्तार करने के साथ ही फायरिंग के आरोपी शख्स को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक बीती 9 जून को पम्पी कुमार पुत्र शिव प्रसाद निवासी वैशाली कालौनी काशीपुर द्वारा कोतवाली काशीपुर में सूचना दी गई थी कि 2 जून को रेलवे कालौनी काशीपुर से उसकी स्कूटी (संख्या-यूके 18 बी-2131) अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ली गयी है। पुलिस ने अज्ञात चोर के विरुद्ध धारा 303(2) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम के द्वारा बुधवार को चेकिंग के दौरान अलीगंज रोड स्थित रोजडेल कालौनी के बाहर से नईम पुत्र जाकिर निवासी मौहल्ला बड़ी मण्डी शिव मन्दिर के सामने थाना भोगपुर जनपद मुरादाबाद उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की गयी उक्त स्कूटी बरामद कर ली। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक हेम चन्द्र तिवारी, हेड कांस्टेबल प्रमोद कुमार व कांस्टेबल चन्दन सिंह थे। दूसरे मामले में हवाई फायर करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। बुधवार को सतवन्त सिंह पुत्र दर्शन सिंह निवासी ग्राम बगवाड़ा, कुण्डा ने कोतवाली काशीपुर में सूचना दर्ज करायी कि उसकी पुत्री के साथ ससुरालियों द्वारा कमरे में बन्द कर मारपीट तथा उसके देवर प्रदीप सिंह पुत्र जोगेन्द्र निवासी ग्राम पच्चावाला कुण्डेश्वरी काशीपुर द्वारा हवाई फायर कर दशहत फैलाई गई। पुलिस ने धारा 115(2)/125/127(2)/352 बीएनएस व 27 शस्त्र अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया। साथ ही एक पुलिस टीम गठित की। टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर फायरिंग की घटना को कारित करने वाले नामजद अभियुक्त प्रदीप सिंह को सिडकुल गेट नंबर-2 के पास कुण्डेश्वरी से गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त तमंचा 315 बोर मय दो अदद खोखा कारतूस बरामद किये गये। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मनोज सिंह धौनी व कंचन पडलिया, कांस्टेबल नवीन खोलिया व प्रकाश शर्मा थे। उधर, आपरेशन प्रहार के अन्तर्गत अवैध शस्त्रों की बरामदगी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में उपनिरीक्षक मीना रावत, अपर उपनिरीक्षक प्रकाश सिंह बोरा एवं कांस्टेबल दर्शन सिंह के द्वारा दौराने चैकिंग संदिग्ध व्यक्ति वाहन/वस्तु के अंग्रेजी शराब भट्टी से आगे नई प्लाँटिंग वाली गली पक्काकोट से शाहनवाज उर्फ शानू पुत्र रईस अहमद निवासी वार्ड नंबर-22 बर्फ फैक्ट्री के सामने काशीपुर को एक अदद अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार उसके विरुद्ध धारा 4/25 शस्त्र अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *