काशीपुर। वह दिन दूर नहीं जब रक्त के जरूरतमंदों के लिए लॉयन्स क्लब काशीपुर ग्रेटर मसीहा साबित होगा। क्लब द्वारा अब तक 250 यूनिट रक्त एकत्र कर जरूरतमंदों की सेवार्थ ब्लड बैंक को सौंपा जा चुका है। क्लब अध्यक्ष ला. गौतम मेहरोत्रा ने बताया कि 1 जुलाई 2025 से 14 जून 2026 तक लायंस क्लब काशीपुर ग्रेटर द्वारा पांच बार रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें एकत्र हुआ 250 यूनिट रक्त एलडी भट्ट राजकीय उप जिला चिकित्सालय स्थित ब्लड बैंक को सौंपा गया है। गौतम मेहरोत्रा ने बताया कि स्वैच्छिक रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं का लायंस क्लब काशीपुर ग्रेटर हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए आम जनमानस से आहवान करता है कि पुण्य के इस कर्म में बढ़-चढ़कर सहभागिता निभायें। उन्होंने बताया कि बीती 14 जून को आयोजित किए गए रक्तदान शिविर में स्वाति शर्मा व हंस पैगिया द्वारा कम उम्र में प्रथम बार रक्तदान करने पर उन्हें प्रोत्साहित करने की मंशा से सम्मानित किया गया। साथ ही अन्य सभी रक्तदाताओं का भी प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मान किया गया। क्लब अध्यक्ष ला. मेहरोत्रा ने वर्ष भर के क्रियाकलापों में कंधे से कंधा मिलाकर साथ खड़ी रहने वाली क्लब की लायंस टीम के प्रति भी कृतज्ञता व्यक्त करते हुए अपेक्षा की है कि भविष्य में भी क्लब समाजसेवा के कार्य करने को इसी प्रकार संकल्पबद्ध रहेगा।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
