काशीपुर। डंपर आज यहां एक बार फिर जानलेवा साबित हुआ। कुंडा थाना क्षेत्र में डंपर की चपेट में आकर देहादून के हरबर्टपुर निवासी भाजपा के पूर्व जिला मंत्री और हरबर्टपुर कूर्मांचल सभा के सचिव जीवन चंद्र भट्ट की मौत हो गई। 52 वर्षीय जीवन चंद्र भट्ट पुत्र जयचंद्र भट्ट रविवार सुबह कार से अपनी मां तुलसी देवी, बहन और बहनोई के साथ देहरादून से एक रिश्तेदार की मौत पर शोक संवेदना जताने बरेली जा रहे थे। इसी बीच कुंडा कोतवाली क्षेत्रांतर्गत केवीआर हॉस्पिटल के पास रुद्रपुर हाईवे पर उन्होंने किसी का इंतजार करने के लिए कार सड़क किनारे लगाई और कार से उतरकर बाहर आ गए। इसी बीच तेज रफ्तार डंपर ने उन्हें टक्कर मार दी और उन्हें कुछ दूर तक घसीट कर ले गया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद डंपर चालक डंपर समेत फरार हो गया। सूचना पर पहुंची कुंडा कोतवाली पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद दोपहर को शव परिजनों के हवाले कर दिया। कोतवाल धीरेंद्र कुमार ने बताया कि डंपर चालक की तलाश की जा रही है।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
