काशीपुर। महापौर दीपक बाली ने आज यहां नगर निगम के वार्ड संख्या 36 कटोराताल उत्तरी में रामनगर रोड पर स्थित एलडी भट्ट राजकीय चिकित्सालय में 63 लाख 31 हजार रु की लागत से बनने वाली जल संचयन परियोजना का विधिवत शिलान्यास किया। इस अवसर पर महापौर ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निरंतर मिल रहे आशीर्वाद एवं सहयोग के चलते काशीपुर का विकास लगातार जारी है और रहेगा। मुख्यमंत्री काकाशीपुर की जनता के प्रति बहुत लगाव है इसलिए यहां की जनता को विकास के मामले में कतई भी कोई निराशा नहीं झेलनी पड़ेगी। महापौर दीपक बाली ने कहा कि उक्त परियोजना जल संरक्षण एवं भूजल संवर्धन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जो भविष्य में जल संकट से निपटने और पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के माध्यम से क्षेत्रवासियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है और विकास के मामले में प्रदेश के यशस्वी युवा हृदय सम्राट और विकास की गहरी सोच रखने वाले माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी का काशीपुर की जनता को पूरा स्नेह और सहयोग मिल रहा है। शिलान्यास अवसर पर एलडी भट्ट राजकीय चिकित्सालय के सीएमएस एस के दीक्षित, पार्षद शाह आलम, पार्षद रवि कुमार प्रजापति , ईश्वर चंद गुप्ता , शक्ति केंद्र संयोजक अमर सिंह रावत , प्रकाश नेगी , मंडल अध्यक्ष सचिन ठाकुर , मंडल उपाध्यक्ष राजीव अरोरा , एम एम पंत चौधरी समरपाल सिंह व जसवीर सिंह सैनी समेत अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
