काशीपुर। भारतीय जनता पार्टी जिला काशीपुर के जिला सोशल मीडिया के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने आज विधायक त्रिलोक सिंह चीमा के कार्यालय पहुंचकर उनका आशीर्वाद लिया। नवनियुक्त संयोजक जगबीर सिंह, सह-संयोजक चंदन सिंह रौतेला, काशीपुर संयोजक रिंकू राणा, जितेंद्र यादव, सह-संयोजक आदेश कुमार, तरुण रौहेला, शुभम कुमार, मोहित अरोड़ा, पवन कुमार, खलिंदर सैनी, जगपाल सिंह सहित सभी नवनियुक्त पदाधिकारीगण आज विधायक त्रिलोक सिंह के कार्यालय पहुंचे। चीमा ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप सभी अपने समर्पण, मेहनत एवं संगठन के प्रति निष्ठा के साथ पार्टी की विचारधारा एवं जन कल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने सभी के उज्जवल राजनीतिक भविष्य की कामना की।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
