June 23, 2026
IMG_20260623_212006

काशीपुर। “उत्तराखंड रत्न” एवं “काशीपुर गौरव” सम्मान से सुशोभित वरिष्ठ अधिवक्ता शैलेंद्र कुमार मिश्रा को मानपुर रोड स्थित उदयराज कॉलेज के प्रेक्षागृह में आयोजित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. पंडित किशोरी लाल गुड़िया स्मृति सम्मान समारोह में उत्कृष्ट समाजसेवा के लिए सम्मानित किये जाने पर बधाईयों का तांता लगा है। काशीपुर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गिरिजेश खुल्वे, सचिव यशवंत सिंह चौहान समेत एसोसिएशन की समस्त कार्यकारिणी ने एडवोकेट शैलेंद्र कुमार मिश्रा को बधाई दी है। वहीं, वरिष्ठ अधिवक्ता उमेश जोशी, भास्कर त्यागी एडवोकेट, अनूप बिश्नोई एडवोकेट, सैयद आसिफ अली एडवोकेट, देवांग मिश्रा एडवोकेट आदि समेत क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों एवं अन्य गणमान्य नागरिकों ने भी उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *