June 24, 2026
Screenshot_2026-05-23-16-41-02-49

काशीपुर। कोतवाली काशीपुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम फिरोजपुर में खेत से कथित रूप से जबरन मिट्टी उठाने का विरोध करना एक किसान परिवार को भारी पड़ गया। आरोप है कि दबंगों ने लाठी-डंडों से हमला करने के साथ ट्रैक्टर चढ़ाकर जान से मारने का प्रयास किया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने नामजद समेत अन्य आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित नेकपाल सिंह के अनुसार बीते रविवार की शाम गांव के नरेश, राहुल, सुरेश, राधे और 8-10 अज्ञात व्यक्ति खेत पर पहुंचे और जबरन मिट्टी उठाने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने ट्रैक्टर से कुचलने की कोशिश करते हुए लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में बबलू का हाथ टूट गया, जबकि आकाश की रीढ़ में गंभीर चोट आई। बीच-बचाव करने पहुंची उनकी पत्नी के साथ भी अभद्रता की गई। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह परिवार को बचाया। घायल परिजनों का अस्पताल में उपचार चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *