June 24, 2026
IMG-20260624-WA0097

काशीपुर। गन्ना विकास परिषद के ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक बीरेंद्र कुमार चौधरी ने ग्राम गुलड़िया एवं बांसखेड़ा में गन्ना सर्वेक्षण कार्यों का निरीक्षण किया। बुधवार को निरीक्षण के दौरान बीरेंद्र कुमार चौधरी ने किसानों से विभागीय योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने का अनुरोध किया गया। उन्होंने बताया कि किसानों को अनुदान पर कीटनाशक वितरित किए जा रहे हैं। उन्होंने पारदर्शिता के साथ गन्ना सर्वेक्षण पूर्ण करने के दिशा निर्देश दिए। किसानों से घोषणा पत्र भरने की अपील की। बताया कि विभागीय योजनाओं का किसानों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। जिस कारण प्राथमिक सैंपल सर्वे के आधार पर गन्ना सर्वेक्षण बढ़ाने की उम्मीद है। प्रत्येक किसान को विभागीय योजनाओं का अधिकतम लाभ हो, इसके लिए विभाग प्रयासरत है। ब्लॉक प्रभारी एवं गन्ना पर्यवेक्षकों को किसानों के साथ सीधे संपर्क में रहने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों द्वारा समय-समय पर विकास कार्यों का निरीक्षण किया जा रहा है। जिससे सरल तरीके से किसानों को योजनाओं से लाभांवित किया जा रहा है। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रभारी सुरेश सिंह, गन्ना पर्यवेक्षक सोमपाल सिंह समेत किसान उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *