July 8, 2026
Screenshot_2026-07-08-14-04-21-92

काशीपुर। अयोध्या के श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी एवं बाबा केदारनाथ व बद्रीनाथ धाम में सोने की चोरी व चढ़ावे में भाजपा और आरएसएस के नेताओं के द्वारा हेराफेरी के खिलाफ कांग्रेस महानगर/जिलाध्यक्ष अलका पाल के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने उपवास रख गांधीवादी तरीके से विरोध व्यक्त किया। गिरीताल मंदिर परिसर क्षेत्र में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कांग्रेस महानगर/जिलाध्यक्ष अलका पाल के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने आरएसएस और भाजपा नेताओं के द्वारा अयोध्या के भगवान श्रीराम मंदिर सहित देवभूमि उत्तराखंड के बाबा केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम में सोने और चढ़ावे की हेरा फेरी के खिलाफ केंद्र व उत्तराखंड की भाजपा सरकार के प्रति अपना गुस्सा जाहिर किया। कांग्रेस महानगर/जिलाध्यक्ष अलका पाल ने कहा कि भाजपा और आरएसएस से जुड़े हुए नेताओं ने भगवान श्रीराम और उत्तराखंड के पवित्र मंदिरों के चढ़ावे को भी नहीं छोड़ा। जिस भगवान श्रीराम के नाम के सहारे सत्ता तक पहुंची भाजपा आज भगवान श्रीराम का खजाना लूटने को तैयार है। एआईसीसी सदस्य एवं प्रदेश महासचिव अनुपम शर्मा ने भाजपा सरकार को घेरते हुए कहा कि इस सरकार में कोई भी सुरक्षित नहीं।अब तो भगवान के खजाने भी भाजपा और आरएसएस के द्वारा चुरा लिए जाते हैं, जो कि देश की करोड़ों धर्म प्रेमी जनता की भावनाओं पर कुठाराघात है। वहीं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अरुण चौहान, पूर्व महानगर अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन, ब्रह्म पाल सिंह, इंदर सेठी, विमल गुड़िया, मनोज जोशी, हरीश कुमार सिंह, संदीप सहगल, सरित चतुर्वेदी, इंदू मान, सुभाष पाल, त्रिलोक सिंह अधिकारी आदि ने भाजपा सरकार को घेरते हुए कहा कि भाजपा के शासनकाल में मंदिरों की गरिमा खराब हुई है। कार्यक्रम में एडवोकेट उमेश जोशी, चंद्रभूषण डोभाल, संदीप चतुर्वेदी, प्रदीप जोशी, सुशील भटनागर, पीसीसी सचिव जितेंद्र सरस्वती, मंसूर अली मंसूरी, एडवोकेट इंदर सिंह, अनिल शर्मा, सुरेंद्र बाठला, राजेश शर्मा, डा. रमेश कश्यप, निशित गुड़िया, अक्षित मिड्ढा, विधु शेखर शर्मा, विनोद मेहरोत्रा, प्रीत बम्ब, कुलदीप सिंह ऐरी, संजीव शर्मा, परम सिद्धू, सारिम सैफी, एडवोकेट अब्दुल सलीम, पार्षद अब्दुल कादिर, फिरोज गांधी, राकेश भगत, डॉ. करण पाल सिंह, जगदीश पाल, इकबाल अदीब, शुभम उपाध्याय, शिवकुमार माली, अरविंद शर्मा, पहलवान, गौरव चौधरी, रमेश दत्त शर्मा, कृष्ण कुमार, इंदर सिंह खाती, सुरेश शर्मा आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *