July 14, 2026
IMG-20260714-WA0103

काशीपुर। गन्ना विकास परिषद काशीपुर के अंतर्गत ग्राम कचनाल गुसाईं और बघेलावाला में आयोजित किसान संगोष्ठी एवं कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गन्ना विकास परिषद काशीपुर के एससीडीआई बीरेन्द्र कुमार चौधरी द्वारा बताया गया कि प्रशिक्षण का उद्देश्य किसानों को वैज्ञानिक खेती का प्रशिक्षण देकर, कम लागत में अधिकतम गन्ना उत्पादन करना है। किसान की आय दोगुनी करने में वैज्ञानिक खेती वक्त की जरूरत है। बीरेंद्र कुमार चौधरी द्वारा बताया गया कि विगत वर्ष में कम गन्ना आपूर्ति करने वाले ग्रामों को केंद्रित करके विभागीय किसान संगोष्ठियां की जा रही हैं। विभागीय योजना से लाभान्वित करके किसानों को गन्ना की खेती की ओर प्रोत्साहित करना है, जिससे कि चीनी मिलों को पर्याप्त मात्रा में गन्ना की आपूर्ति हो एवं किसानों को समय पर उचित गन्ना मूल्य मिले। विभागीय किसान संगोष्ठियों का बहुत ही सकारात्मक परिणाम देखने को मिला है जिसके कारण गन्ना क्षेत्रपाल में वृद्धि हुई है।‌ गन्ना विकास निरीक्षक राकेश कुमार द्वारा विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई। सचिव प्रभारी सुरेंद्र सिंह द्वारा गन्ना विकास समिति में उपलब्ध कीटनाशक रसायनों की जानकारी दी गई। गन्ना विकास निरीक्षक सुरेश सिंह द्वारा पौधशाला स्थापन की वैज्ञानिक विधि के संबंध में अवगत कराया। वीरेंद्र कुमार मौर्य गन्ना विकास निरीक्षक द्वारा फसल में लगने वाले रोग एवं कीट की पहचान एवं रोकथाम के उपाय बताए गए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुरेश सिंह, सुभाष चंद्र बलविंदर कौर,हरप्रीत सिंह, सलमान, सुशील कुमार, हरभजन सिंह, दर्शन सिंह, अली हसन हाजी, बाबूराम, केवल सिंह व बलविंदर आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *