काशीपुर। उत्तराखंड के लोक पर्व हरेला के अवसर पर आज सामाजिक एवं सांस्कृतिक क्षेत्र में कार्य करने वाली क्षेत्र की अग्रणी संस्था भारती नव चेतना सांस्कृतिक समिति काशीपुर के द्वारा स्थानीय पॉलिटेक्निक में वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर संस्थान के नवनिर्मित मिनी स्टेडियम में छायादार वृक्षों का रोपण किया गया। कार्यक्रम में पॉलिटेक्निक के प्रधानाचार्य वीरेंद्र पाल सिंह ने मंच के पदाधिकारियों का इस पुनीत कार्य के लिए आभार व्यक्त किया। तत्पश्चात उन्होंने सभी उपस्थित पदाधिकारियों को संस्थान का भ्रमण कराया। मंच अध्यक्ष अपूर्व मेहरोत्रा ने बताया कि निकट भविष्य में समिति द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ कई और सामाजिक कार्य भी किए जाएंगे जिनकी सूचना दी जाती रहेगी। इस अवसर पर मंच अध्यक्ष अपूर्व मेहरोत्रा, सलाहकार समिति के सदस्य विमल गुड़िया, सरित कृष्ण चतुर्वेदी, महेंद्र लोहिया, विकल्प गुड़िया, सुमित शंकर अग्रवाल, मनोज कौशिक, एके चहल, प्रधानाचार्य वीरेंद्र पाल सिंह केमिस्ट्री डिपार्टमेंट के विभाग अध्यक्ष डॉ. ओमपाल सिंह आदि मुख्यतः उपस्थित रहे।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
