काशीपुर। काशीपुर बार एसोसिएशन के सचिव यशवंत चौहान की पुत्री आस्था चौहान ने हाल ही में घोषित नीट परीक्षा परिणाम में उत्तराखंड में चतुर्थ स्थान प्राप्त कर अपने परिवार, काशीपुर नगर और पूरे उत्तराखंड का मान बढ़ाया है। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर कांग्रेस महानगर अध्यक्ष अलका पाल, एआईसीसी सदस्य एवं उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी महासचिव अनुपम शर्मा और पूर्व महानगर अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन ने आस्था चौहान के आवास पर पहुंचकर उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने आस्था की इस सफलता का श्रेय उनकी कड़ी मेहनत और उनके माता-पिता, डॉ. संगीता एवं यशवंत चौहान के संस्कारों और मार्गदर्शन को दिया। उधर, आस्था की इस उपलब्धि पर काशीपुर बार एसोसिएशन अध्यक्ष गिरिजेश खुल्बे समेत समस्त पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों एवं अन्य अधिवक्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
