July 21, 2026
IMG_20260721_211147

         काशीपुर। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत फुटपाथ व सड़क पर रेहड़ी व दुकान लगाने वाले जिन वेंडरों ने योजना के तहत आसान किस्तों पर 50 हजार तक का लोन लिया है। उनके रेहड़ी और ठेलों पर स्वनिधि के बोर्ड लगाकर सम्मानित किया गया। मंगलवार सायं राजकीय कन्या इंटर कालेज के पास मेयर दीपक बाली व नगर आयुक्त रविंद्र सिंह बिष्ट ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान मेयर ने कहा कि पीएम स्वनिधि योजना छोटे व्यापारियों और रेहड़ी-पटरी व्यवसायियों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की एक महत्वाकांक्षी योजना है। उन्होंने बताया योजना के तहत 15 हजार, 25 हजार व 50 हजार को आसान शर्तों पर आजीविका बढ़ाने के लिए लोन 31 मार्च 2030 तक उपलब्ध कराया जा रहा है। इस दौरान वेंडर कल्याण फाउंडेशन काशीपुर के अध्यक्ष भारत पराशर, उपाध्यक्ष मनोज कुमार, सचिव दिनेश कुमार, संजय यादव, दीपक सुशांत, राजीव परनामी, ईश्वर चंद्र गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *