काशीपुर। किसान विकास क्लब उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार शर्मा ने बताया कि इस बार सत्र 2026-27 में सरकारी धान तौल के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया अभी से शुरू की जा रही है, जिसके तहत शुक्रवार, 24 जुलाई को प्रातः 11 बजे से किसान विकास क्लब के तत्वाधान में अनाज मंडी काशीपुर के गेस्ट हाउस में एक शिविर का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने सभी किसान भाइयों से आग्रह किया है कि प्रातः 11 बजे से वह अपने नाम पंजीकृत करवाने के लिए बैंक पासबुक, खतौनी, पेन कार्ड व आधार कार्ड की फोटो साथ लाकर शिविर में प्रतिभाग करें। श्री शर्मा ने बताया कि शिविर में काशीपुर एसएमओ अतुल चतुर्वेदी अपने स्टाफ के साथ उपस्थित रहेंगे।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
