July 26, 2026
Screenshot_2026-07-26-12-40-45-87
manavgarima

काशीपुर। देहरादून से रामनगर जाने वाले मुसाफिरों को रेलवे ने सौगात दी है। वे 135 रुपये में देहरादून से रामनगर का सीधा सफर कर सकेंगे। रेलवे ने पांच अगस्त से चलने वाली देहरादून-रामनगर एक्सप्रेस की ऑनलाइन बुकिंग के साथ सभी श्रेणियों का किराया जारी कर दिया है। सेकेंड सीटिंग का किराया 135 रुपये तय किया गया है। स्लीपर क्लास के लिए 215 रुपये देने होंगे। वातानुकूलित सफर के लिए एसी चेयरकार का किराया 460 रुपये, एसी थ्री टियर का किराया 520 रुपये और एसी टू टियर का किराया 725 रुपये रखा गया है। अब कम किराये में सीधी कनेक्टिविटी मिलने से जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क जाने वाले पर्यटकों के साथ-साथ दून आने और यहां से जाने वाले लोगों को सीधी सुविधा मिलेगी।
मुरादाबाद के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने बताया कि गाड़ी संख्या 15310/15309 रामनगर-दून एक्सप्रेस का नियमित संचालन पांच अगस्त से शुरू होगा। उन्होंने बताया, यह ट्रेन हर सप्ताह में दो दिन, बुधवार और शुक्रवार को चलाई जाएगी। बताया कि उक्त गाड़ी संख्या-15310 रामनगर से सुबह 05:50 बजे चलकर दोपहर 12:40 बजे देहरादून पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या-15309 उसी दिन शाम 03:55 बजे दून से रवाना होगी। यह ट्रेन हरिद्वार (शाम 05:27), नजीबाबाद (शाम 06:26), मुरादाबाद (रात 08:25) पहुंचेगी। यहां से पीपलसाना, रोशनपुर और काशीपुर से होकर देर रात 11:30 बजे रामनगर पहुंचेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *