काशीपुर। ‘कारगिल विजय दिवस’ पर भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रशांत पंडित ने वीर सैनिकों को नमन करते हुए कहा कि शौर्य और बलिदान सदैव अमर रहेगा। यह दिवस वीर सैनिकों के शौर्य, त्याग और राष्ट्रनिष्ठा का अमर प्रतीक है। हर साल 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस मनाया जाता है। भारतीय सेना ने वर्ष 1999 में इसी दिन ‘ऑपरेशन विजय’ की सफलता की घोषणा की थी। उस समय लद्दाख के कारगिल में पाकिस्तानी सैनिकों की घुसपैठ के बाद करीब तीन महीने तक चले संघर्ष में भारत ने विजय हासिल की थी। पाकिस्तानी सैनिकों ने घुसपैठ कर कारगिल की पहाड़ियों पर स्थित रणनीतिक चौकियों पर कब्जा कर लिया था। उनका मकसद कश्मीर और लद्दाख के बीच परिवहन संपर्क को बाधित करना था। भारत ने उन्हें खदेड़ने के लिए ‘ऑपरेशन विजय’ शुरू किया और इसमें सफलता हासिल की।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
