काशीपुर। उत्तरांचल औषधि व्यवसायी महासंघ उत्तराखंड (रजि.) से संबद्ध केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट वेलफेयर सोसायटी (रजि.) काशीपुर की नव निर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह एवं आमसभा रविवार को रामनगर रोड स्थित होटल अनन्या रीजेंसी में आयोजित किया गया , जिसमें नव निर्वाचित पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों ने अपने-अपने दायित्वों की विधिवत शपथ ली। प्रदेश महामंत्री हरिद्वार से आए मुख्य अतिथि अमित गर्ग ने सभी को शपथ दिलाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता अल्मोड़ा से आए संगठन के प्रदेश अध्यक्ष बीएस मनकोटी ने की। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि संगठन दवा व्यवसायियों की समस्याओं के समाधान, व्यवसायिक हितों की रक्षा तथा समाज सेवा के कार्यों को प्राथमिकता देते हुए एकजुट होकर कार्य करेगा। आमसभा में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, व्यवसाय से जुड़े मुद्दों तथा भविष्य की कार्ययोजना पर भी विस्तार से चर्चा की गई।
समारोह में बड़ी संख्या में दवा व्यवसायियों ने भाग लेकर नई कार्यकारिणी का स्वागत किया और उन्हें सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं। नव निर्वाचित पदाधिकारियों में अध्यक्ष-योगेश विश्नोई, महामंत्री-राजेश बाली, उपाध्यक्ष-मनीष चावला, कोषाध्यक्ष-प्रशान्त अरोरा (बॉबी) तथा कार्यकारिणी सदस्यों में सईद अहमद, गोल्डी सिंह, चरणजीत सिंह, सचिन अरोरा, विपिन लाल, बलजीत सिंह आदि रहे। समारोह का समापन सभी अतिथियों एवं दवा व्यवसायियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए संगठन की एकजुटता और व्यवसायिक हितों के संरक्षण के संकल्प के साथ हुआ। नव निर्वाचित अध्यक्ष योगेश बिश्नोई ने कहा कि शहर में जो मेडिकल स्टोर अनाधिकृत रूप से चल रहे हैं वह मुख्य धारा में आ जाएं अन्यथा उनके विरूद्ध कानूनी कदम उठाया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि मेडिकल स्टोर स्वामी अवधि समाप्त होने से तीन माह पूर्व अपने मेडिकल स्टोर का नवीनीकरण करा लें। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित करने के उपरांत वंदे मातरम से हुआ, जबकि समापन राष्ट्रीय गान से किया गया। कार्यक्रम में उत्तराखंड के विभिन्न शहरों से आए दवा व्यवसायी एवं संगठन के पदाधिकारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में सर्वेश अरोरा, मनीष अग्रवाल, संजय ठाकुर, भुवन जोशी, समीर चतुर्वेदी, गोपाल कृष्ण अग्रवाल, दीपक मित्तल, अजय गर्ग, प्रभात अरोरा, प्रियांशु बंसल, चुनाव अधिकारी योगेंद्र मोहन सक्सैना, सहायक चुनाव अधिकारी मुकेश चावला, विवेक विश्नोई, भुवनेश कुमार विश्नोई व रईस अहमद सहित सैकड़ो औषधि विक्रेताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन प्रियांशु बंसल ने किया।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
