July 26, 2026
Screenshot_2026-05-23-16-41-02-49

काशीपुर। एलडी भट्ट राजकीय उप जिला चिकित्सालय के बाहर अज्ञात अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची कटोराताल चौकी पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शिनाख्त के लिए मोर्चरी में रखवा दिया। पुलिस के अनुसार शव राजकीय चिकित्सालय परिसर के बाहर काफी देर से पड़ा था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन मृतक की पहचान नहीं हो सकी। शिनाख्त के लिए आसपास के थानों में सूचना भेजी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के साथ मौत के सही कारणों का पता चलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *