काशीपुर। बाजपुर रोड स्थित सत्येंद्र चंद्र गुड़िया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट इन लॉ कॉलेज के यूजी विभाग एससी गुड़िया आईएमटी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड हायर स्टडीज के बीबीए एवं बी.कॉम (ऑनर्स) चतुर्थ सेमेस्टर के विगत दिवस आए परीक्षा परिणामों में संस्थान के विद्यार्थियों ने अभूतपूर्व एवं शानदार प्रदर्शन करते हुए संस्थान का नाम रोशन किया है। जानकारी देते हुए संस्थान की प्राचार्य डॉक्टर निमिषा अग्रवाल ने बताया कि बीबीए पाठ्यक्रम के चतुर्थ सेमेस्टर में रबीना ने सर्वाधिक 76.8% अंक प्राप्त कार कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, पलक रानी ने 74.2% अंकों के साथ द्वितीय, कशिश ने 74.1 % अंकों के साथ तृतीया स्थान प्राप्त किया। साथ ही अभिषेक गोयल 73.5 एवं शिखा चौहान 73 प्रतिशत अंकों के साथ क्रमशः चतुर्थ एवं पंचम स्थान पर रहे। बी. कॉम (आनर्स) चतुर्थ सेमेस्टर में प्रणाली दत्तारे, कशिश सपरा, एवं सिमरनजीत कौर ने 78% अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया। गगनदीप कौर 76.8% के साथ द्वितीय, पलक दिवाकर 76.00% अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रहीं। मान्या कक्कड़ 74.4 एवं आयुष अग्रवाल 73.4% अंकों के क्रमशः चतुर्थ एवं पंचम स्थान पर रहे।
शेष अन्य विद्यार्थियों का प्रदर्शन भी उत्कृष्ट रहा है। उक्त पाठ्यक्रमों का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। यहां बताते चलें कि संस्थान के विद्यार्थी लगातार अच्छे अंक प्राप्त कर विश्वविद्यालय स्तर पर संस्थान का नाम रोशन कर रहे हैं । विद्यार्थियों ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता सहित सभी गुरुजनों को दिया। विद्यार्थियों के इस प्रदर्शन पर संस्थान की चेयरमैन श्रीमती विमला गुड़िया सहित समस्त प्रबंध समिति, निदेशकगण, प्राचार्य सहित समस्त फैकल्टी एवं स्टाफ ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
