July 29, 2026
Screenshot_2026-07-29-18-30-18-39

काशीपुर।‌ कोतवाली आईटीआई पुलिस ने नाबालिग बालिका को बहला-फुसला कर भगा ले जाने के आरोपी अभियुक्त को गिरफ्तार कर नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद कर लिया है। 27.07.2026 को वादिनी निवासी बांसखेड़ा खुर्द कोतवाली आईटीआई जनपद ऊधम सिंह नगर द्वारा स्वयं की नाबालिग बहन का दिनांक 27.07.26 को समय करीब 10 बजे किराने की दुकान में जाने की बात कह कर घर से चले जाने तहरीर सूचना दी। उक्त तहरीर के आधार पर उच्चाधिकारियों के आदेश निर्देश पर श्रीमान प्रभारी निरीक्षक कोतवाली आईटीआई जनपद उधम सिंह नगर के आदेश पर दिनांक 27.07.26 को ही मु०अ०सं० 224/2026 धारा 140(3) BNS बनाम अज्ञात पंजीकृत कर नाबालिग बालिका की खोजबीन/बरामदगी हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया। दौराने खोजबीन/बरामदगी नाबालिग बालिका को कल दिनांक 28.07.26 को चौकी पैगा क्षेत्र से सकुशल बरामद किया गया तथा नाबालिग बालिका /पीड़िता के धारा 180 बीएनएसएस के बयानों के आधार पर अभियुक्त कबीर पुत्र सूखराम निवासी जोशीमझरा, चौकी पैगा, कोतवाली आई0टी0आई0, जनपद उधम सिंह नगर उम्र- 19 द्वारा नाबालिग बालिका /पीड़िता के साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाने प्रकाश मे आने पर अभियुक्त कबीर उपरोक्त के विरुद्ध मुकदमे मे धारा- 64(1) बीएनएस, 137(2) व धारा- 5,6 पोक्सो अधिनियम की वृद्धि कर धारा- 140(3) बीएनएस का लोप किया गया तथा अभियुक्त कबीर उपरोक्त को उसके जुर्म धारा 64(1) बीएनएस, 137(2) व धारा- 5,6 पोक्सो अधिनियम से अवगत कराते हुए कल दिनांक 28.07.2026 को ह्स्वकायदा गिरफ्तार किया गया। जिसे आज न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। पुलिस टीम में
उ०नि० मीनाक्षी मनराल, अपर उपनिरीक्षक दीपक चौहान, का० सुरेन्द्र कम्बोज थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *