July 29, 2026
Screenshot_2026-07-29-13-22-17-96

काशीपुर। नशामुक्त देवभूमि के तहत काशीपुर पुलिस ने नशे पर वार करकाशीपुर पुलिस का नशे पर वार, स्मैक के साथ एक गिरफ्तारते हुए 07.77 ग्राम स्मैक के साथ एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए गए अभियान व मादक पदार्थों की बिक्री की रोकथाम हेतु दिये गये आदेश निर्देशों के क्रम में तथा पुलिस अधीक्षक काशीपुर व क्षेत्राधिकारी काशीपुर/बाजपुर के कुशल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली काशीपुर द्वारा गठित टीम के उप निरीक्षक दिनेश चंद्र सिंह मय उप निरीक्षक देवेन्द्र सिंह  सामन्त मय हमराही कर्मचारियों सचिन कुमार व मनोज जोशी  के द्वारा दौराने चैकिंग संदिग्थ व्यक्ति/ वस्तु/ वाहन के स्थान अंसार कॉलोनी को जाने वाले रास्ते के किनारे काशीपुर से आमिर उर्फ अंगा पुत्र हनीफ निवासी रहमत शाह बाबा की मजार के पास मौहल्ला अल्ली खां, काशीपुर को 07.77 ग्राम स्मैक वह एक अदद इलेक्ट्रॉनिक तराजू के साथ गिरफ्तार किया गया है। बरामदगी माल व गिरफ्तारी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया जा रहा है ।

*काशीपुर पुलिस का संदेश*
“नशा ज़िंदगी नहीं, बर्बादी की राह है।नशे से दूर रहना ही समझदारी और सुरक्षा की पहचान है। आइए, स्वयं भी नशामुक्त रहें और अपने परिवार व समाज को भी सुरक्षित रखें।
“नशामुक्त समाज, सुरक्षित भविष्य

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *