काशीपुर। कार चालक सेवा समिति से जुड़े टैक्सी चालकों ने एआरटीओ कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर अवैध टैक्सी संचालन पर अंकुश लगाने की मांग की। एआरटीओ ने मामले का संज्ञान लेते हुए परिवहन कर अधिकारियों को नियम विरुद्ध संचालित वाहनों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। सोमवार को कार चालक सेवा समिति से जुड़े टैक्सी चालकों ने एआरटीओ कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर आरोप लगाया कि काशीपुर शहर और आसपास के क्षेत्रों में अवैध रूप से टैक्सियों का संचालन किया जा रहा है। टैक्सी चालकों ने बताया कि अवैध रूप से संचालित वाहन स्टेडियम चौराहा, टांडा तिराहा, एमपी चौक समेत अन्य स्थानों पर खड़े होकर सवारियां भरते हैं और उन्हें दिल्ली, देहरादून, मुरादाबाद, हरिद्वार आदि शहरों तक ले जाते हैं। इससे नियमों के तहत संचालित टैक्सियों और परिवहन निगम की बसों को सवारियां नहीं मिल पा रही हैं। उनका आरोप था कि अवैध टैक्सी संचालकों ने ऑनलाइन एप के माध्यम से भी बुकिंग शुरू कर दी है, जिससे वे सीधे सवारियां प्राप्त कर रहे हैं। इस संबंध में उन्होंने एआरटीओ को ज्ञापन सौंपकर अवैध टैक्सी संचालन पर रोक लगाने की मांग की। एआरटीओ ने मामले का संज्ञान लेते हुए परिवहन अधिकारियों को नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
