काशीपुर। उर्वशी दत्त बाली की बड़ी पहल से काशीपुर इतिहास में पहली बार फैशन और शॉपिंग परिदृश्य में एक नया इतिहास रचने जा रहा है। शहर में पहली बार आयोजित हो रहे अत्यंत भव्य ‘ग्रैंड फैशन एंड लाइफस्टाइल एग्जीबिशन’ की विस्तृत जानकारी देते हुए काशीपुर की प्रथम महिला एवं समाजसेविका श्रीमती उर्वशी दत्त बाली ने प्रेस वार्ता में बताया कि 5 और 6 अगस्त को होटल अनन्या रीजेंसी में दो दिवसीय फैशन फेस्टिवल सजने जा रहा है। उर्वशी दत्त बाली के कुशल नेतृत्व में पिछले एक महीने से पूरे शहर में चल रहे व्यापक प्रचार-प्रसार के बाद अब शहरवासियों में इस ऐतिहासिक आयोजन को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। प्रेस को संबोधित करते हुए उर्वशी दत्त बाली ने कहा कि यह केवल एक साधारण शॉपिंग प्रदर्शनी नहीं, बल्कि काशीपुर के लिए एक प्रीमियम फैशन महोत्सव है, जिसके माध्यम से स्थानीय नागरिकों को महानगरों जैसा एक्सक्लूसिव शॉपिंग अनुभव अपने ही शहर में प्राप्त होगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि अब लेटेस्ट फैशन ट्रेंड्स, अंतरराष्ट्रीय डिजाइन और लग्जरी ब्रांड्स की खरीदारी के लिए काशीपुर और क्षेत्र के लोगों को दिल्ली, मुंबई या अन्य बड़े शहरों में नहीं जाना पड़ेगा।
रामनगर रोड स्थित होटल अनन्या में आज श्रीमती उर्वशी दत्त बाली द्वारा प्रेस वार्ता में जानकारी दी गई कि इस भव्य प्रदर्शनी में दुबई और थाईलैंड जैसे अंतर्राष्ट्रीय फैशन हब्स के साथ-साथ दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, लखनऊ, नोएडा, गाजियाबाद, अमृतसर, मेरठ, लुधियाना, बेंगलुरु, हैदराबाद और मुजफ्फरनगर जैसे प्रमुख शहरों के शीर्ष डिजाइनर्स अपने एक्सक्लूसिव कलेक्शन प्रस्तुत करेंगे। अंतर्राष्ट्रीय ब्रांड्स में फालगुन सखा (दुबई), कारी (थाईलैंड) और वाची (थाईलैंड) की खास मौजूदगी रहेगी। वहीं राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित नामों में तनछुई (मुजफ्फरनगर), डिजाइन डेकोर व फैशन मंत्रा (दिल्ली), पल्लवी एंड पीयूष (दिल्ली), जस (लुधियाना), गुरु नानक क्रिएशन (अमृतसर), मोजड़ी बाय रंजीत (मुंबई), इकारा (गाजियाबाद), चिकनवेदा (लखनऊ), हर्षित बेरी (कोलकाता) और ज्वेलशाला (मेरठ) सहित कई दिग्गज ब्रांड्स अपनी चमकदार उपस्थिति दर्ज कराएंगे। आगामी पर्वों को ध्यान में रखते हुए इस एग्जीबिशन में ‘तीज और रक्षाबंधन स्पेशल कलेक्शन’ मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेगा। यहां एक ही छत के नीचे डिजाइनर सूट, बनारसी व कांजीवरम साड़ियां, लहंगे, इंडो-वेस्टर्न ड्रेसेस, पारंपरिक लखनवी चिकनकारी परिधान, एम्ब्रॉयडरी कलेक्शन, हाई-फैशन ज्वेलरी, प्योर सिल्वर ज्वेलरी, पारंपरिक मोजड़ी, पोटली बैग, एक्सक्लूसिव डिजाइनर राखियां, प्रीमियम होम डेकोर, पेंटिंग्स, इंटरनेशनल मेकअप प्रोडक्ट्स, यूनिक गिफ्ट आइटम्स और होम स्टाइलिंग से जुड़ी वस्तुएं उपलब्ध होंगी। इसके अतिरिक्त, महिलाओं के उत्साह, आत्मविश्वास और अनूठी प्रतिभा को सम्मानित करने के लिए 10 विशेष अवॉर्ड कैटेगरीज की घोषणा की गई है, जिनमें बेस्ट मॉम, बेस्ट स्माइल, बेस्ट आउटफिट, बेस्ट स्टाइल आइकन, मोस्ट ग्रेसफुल लेडी, मोस्ट कॉन्फिडेंट लेडी, बेस्ट एथनिक लुक, मोस्ट फोटोजेनिक, क्वीन ऑफ एलीगेंस और पीपुल्स चॉइस अवॉर्ड शामिल हैं। प्रेस वार्ता के अंत में उर्वशी दत्त बाली ने समस्त काशीपुर वासियों से भावुक अपील करते हुए कहा कि यह अद्भुत अवसर शहर के लिए गौरव का क्षण है। उन्होंने सभी से अपने परिवार और मित्रों के साथ 5 और 6 अगस्त को होटल अनन्या रीजेंसी पहुंचकर इस भव्य ‘ग्रैंड फैशन एंड लाइफस्टाइल एग्जीबिशन’ का हिस्सा बनने और प्रीमियम फैशन की नई दुनिया का जीवंत अनुभव लेने का हार्दिक आह्वान किया। 5 और 6 अगस्त को होटल अनन्या में लगने जा रही दो दिवसीय डिजाइनर प्रदर्शनी की ओनर श्रीमती रोमा अरोरा ने कहा कि वे देश के साथ-साथ विदेशों में भी इस तरह की एग्जीबिशन लगाती हैं और उनका उद्देश्य रहता है की आने वाली जनरेशन भी अच्छी से अच्छी डिजाइनिंग सीखें। हमारे साथ बच्चे भी जुड़े हुए हैं जो भविष्य में बेहतर डिजाइनर बनेंगे। उन्होंने कहा कि काशीपुर बहुत शानदार शहर है और यहां पर इस प्रदर्शनी को लगाने में मेरी प्यारी सी छोटी बहन उर्वशी दत्त बाली महापौर दीपक बाली का बहुत बड़ा सहयोग मिला है। इस प्रदर्शनी में फिल्म उद्योग से जुड़े डिजाइनर भी भाग ले रहे हैं लिहाजा उनका काशीपुर की जनता से विनम्र अनुरोध है की माताएं बहने बच्चे सभी इस प्रदर्शनी में आकर लाभ उठाएं। रोमा अरोड़ा के साथ सेलिब्रिटी उनकी पुत्री तवीशा भी मौजूद रहीं।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
