रुद्रपुर। पूर्व कैबिनेट मंत्री व कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत ने माना कि भाषा अमर्यादित नहीं होनी चाहिए लेकिन यह भी कहा कि नैनीताल एसएसपी ने जिस तरह रैली में आ रही बसों को रुकवाने की ओछी हरकत की उसको लेकर कांग्रेसियों में गुस्सा था। हम देसी लोग हैं, जो कुछ मन में होता है, वही जुबा पर होता है इसलिए ऐसे शब्द निकल गए। पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत आज रुद्रपुर में आयोजित बैठक में भाग लेने आए थे। शनिवार को हल्द्वानी में खरगे की जनसभा से पहले कांग्रेसियों की बसें रोकने को लेकर नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, प्रदेशाध्यक्ष गणेश गोदियाल, उप नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी आदि ने एसएसपी कार्यालय में पहुंचकर काफी विरोध जताया था।यहां तक कि एसएसपी को लेकर कई पार्टी नेताओं ने अपशब्द भी बोल दिए थे, जिसको लेकर भाजपा ने मुद्दा बना दिया है। इस पर हरक सिंह रावत ने साफ कहा कि हम देसी लोग हैं, जो अंदर होता है वो गुस्से में बाहर भी आ जाता है। लोकतंत्र में सभी को अपनी बात कहने का अधिकार है, लेकिन एसएसपी ने भाजपा पदाधिकारी की भूमिका में काम किया उसको लेकर कांग्रेसियों में गुस्सा भड़का। बाकी किसी की जानबूझकर ऐसा बोलने की मंशा नहीं थी।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
