August 10, 2026
IMG-20260809-WA0109

                काशीपुर। श्रावण मास के अवसर पर चैती मेला परिसर स्थित मां बाल सुंदरी देवी मंदिर परिसर में बाबूराम प्रॉपर्टीज के सौजन्य से दिवंगत समाजसेवी बाबूराम जी के पुत्रगण पूर्व ग्राम प्रधान जसपुर खुर्द आनंद कुमार एडवोकेट तथा पार्षद अनिल कुमार एवं श्री मोटेश्वर महादेव मंदिर पर नगर पालिका के पूर्व वाइस चेयरमैन कैलाश चंद्र प्रजापति एडवोकेट और उनके पुत्र पार्षद शिवांश गोले द्वारा कराए गए विशाल भंडारों में महापौर दीपक बाली ने भी प्रतिभाग किया। महापौर दीपक बाली ने भगवान मोटेश्वर महादेव शिवलिंग पर जलाभिषेक कर माथा टेका और पूजा अर्चना के बाद भंडारों में आए शिव भक्तों को प्रसाद वितरित किया। उन्होंने शिव भक्तों के साथ जमीन पर बैठकर खुद भी प्रसाद ग्रहण किया।
उल्लेखनीय है कि समाजसेवी बाबूराम जी यहां प्रतिवर्ष शिव भक्तों की सेवार्थ भंडारा कराते थे। उनकी उस परंपरा को उनके पुत्रों पूर्व ग्राम प्रधान आनंद कुमार एडवोकेट एवं पार्षद अनिल कुमार ने जारी रखा है। उनके द्वारा आज मां बाल सुंदरी देवी मंदिर परिसर में विशाल भंडारा कराया गया। उधर मोटेश्वर महादेव मंदिर पर नगर पालिका के पूर्व वाइस चेयरमैन कैलाश प्रजापति एडवोकेट और उनके पुत्र पार्षद शिवांश गोले ने भंडारा कराया। इस अवसर पर महापौर दीपक बाली पूजा अर्चना में शामिल हुए और भंडारों में पधारे हजारों शिव भक्तों के बीच जाकर उन्हें प्रसाद वितरित किया। उन्होंने खुद भी शिव भक्तों के बीच में ही बैठकर प्रसाद ग्रहण किया। महापौर ने भंडारा आयोजको तथा उसमें पधारे हजारों शिव भक्तों को अपनी ओर से शुभकामनाएं दीं और उनके सुखी एवं समृद्ध जीवन की कामना की। महापौर ने कहा कि सनातन संस्कृति में सावन के पावन महीने का बहुत बड़ा महत्व है। यही कारण है कि आज पूरी देवभूमि शिवमय बनी हुई है और प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल मार्गदर्शन में गंगाजल लेकर अपने गंतव्य को जा रहे शिव भक्तों की जगह-जगह सेवा की जा रही है। उनके पैर पखारे जा रहे हैं और उनके खाने ठहरने और सुरक्षा की व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं। खुद मुख्यमंत्री शिव भक्तों पर पुष्प वर्षा कर रहे हैं। इस अवसर पर पं. राघवेंद्र नागर, पंडा विकास अग्निहोत्री, मनोज अग्निहोत्री, संजय चतुर्वेदी, नीटू चौधरी, डॉ. ज्ञान सिंह सहित सैकड़ों शिव भक्त मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *