काशीपुर। प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में प्रतिभाग करने रुद्रपुर पहुंचे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का कांग्रेस जनों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर काशीपुर महानगर/जिलाध्यक्ष श्रीमती अलका पाल ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। खरगे ने महिला सशक्तिकरण पर अपने विचार रखे।
कार्यक्रम में प्रदेश प्रभारी राज्यसभा सांसद कुमारी शैलजा, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, कार्यसमिति सदस्य करन माहरा, प्रकाश जोशी, काजी निजामुद्दीन, एआईसीसी प्रशासनिक इंचार्ज गुरदीप सिंह सप्पल, एआईसीसी सदस्य एवं प्रदेश उपाध्यक्ष तथा कांग्रेस अनुशासन समिति के सदस्य अनुपम शर्मा, पीसीसी सचिव मुशर्रफ हुसैन, डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय, इंदूमान, वरिष्ठ कांग्रेसी अरुण चौहान, जितेंद्र सरस्वती व संदीप सहगल समेत कई अन्य कांग्रेस नेता भी उपस्थित थे।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
