August 11, 2026
Screenshot_2026-08-11-13-28-35-19

नैनीताल। शहर के हल्द्वानी मार्ग में ताकुला के समीप अनियंत्रित होकर एक कार 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में कार सवार चार लोग गंभीर रूप से चोटिल हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद क्षेत्र निवासी बसंत मेहरा ने पुलिस को सूचना देने के बाद खुद खाई में उतरकर रेस्क्यू अभियान शुरू किया।करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद चारों घायलों को खाई से बाहर निकाल बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी के मुताबिक मूल रूप से पिथौरागढ़ व हाल देहरादून निवासी नवीन चंद्र भट्ट मंगलवार को अपने वाहन संख्या यूके07-एएम- 7810 से नैनीताल कोर्ट आ रहे थे। इस दौरान वाहन में उनके पिता कैलाश चंद्र भट्ट, ताऊ देवी दत्त और टिहरी गढ़वाल निवासी नितेश डंगवाल भी सवार थे। वह ताकुला के समीप पहुंचे ही थे कि अचानक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। गनीमत रही कि करीब 200 मीटर नीचे पेड़ से टकराकर वाहन रुक गया। हादसे में चारों घायल हो गए। हादसा होता देख ताकुला निवासी बसंत मेहरा मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। साथ ही खुद खाई में उतरकर घायलों को निकलने का काम शुरू किया। इस बीच तल्लीताल कोतवाली एएसआई सुनील कुमार, कांस्टेबल दीपक उपाध्याय समेत अन्य कर्मी भी मौके पर पहुंच गए। करीब 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद चारों घायलों को खाई से बाहर निकाल 108 के माध्यम से बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *